झारखण्ड विधान सभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति पहुंचीं चतरा अधिकारियों संग जिले में संचालित योजनाओं का किया समीक्षा
योग्य लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से करें लाभान्वित : डॉ सरफराज अहमद
प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति की दो सदस्यीय टीम कांग्रेस नेता व गांडेय विधायक सरफराज अहमद की अगुवाई में बुधवार को चतरा पहुंचीं। टीम में खिजरी विधायक राजेश कक्षप भी शामिल थे। इस निमित चतरा परिषदन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, नगर परिषद, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण समेत अन्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला से विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं कि स्थिति की जानकारी ली गई।
इसे लेकर अविक अंबाला द्वारा बताया गया कि हर घर नल योजना का कार्य प्रगति पर है जो 2024 तक पूर्ण कल लिया जायेगा। जल की आपूर्ति 53 हजार हाउस होल्ड को सप्लाई दिया जा रहा है जो कि शत प्रतिशत लक्ष्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर उन्होने कहा कि कार्य कर रहे संबंधित एजेंसी के संवेदक के बारे में भी कार्यपालक अभियंता से जानकारी लेते हुए संवेदका को कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करते हुए शीघ्र निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया जाय। साथ ही उन्होने कहा कि जल महत्वपूर्ण है इसलिए हर घर नल जल योजना कार्य जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण कराएं जिससे शत प्रतिशत हर घर तक जल की पहुंच हो और इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा अन्तर्गत जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाएं यथा प्री-मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से लाभान्वित किए गए छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी योग्य छात्र-छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित करने का निदेश दिया गया।समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता के लिए सहायता एवं किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।इसलिए सभी योग्य बच्चियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाय। साथ ही उपस्थित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करते हुए आम लोगों को योजनाओं से लाभान्ति किया जाय।
झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति के अध्यक्ष विधायक गांडेय डाॅ सरफराज अहमद एवं समिति के सदस्य विधायक खिजरी राजेश कच्छप के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, सिमरिया के अनुमण्डल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का,एलआरडीसी गौरांग महतो,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी,डीईओ दिनेश मिश्रा,पूर्णिमा कुमारी समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।





