प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भिन्न -भिन्न जगहों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया, जिससे कांड संख्या 237/22 के वांछित अभियुक्त मंडेर निवासी बिलेन्द्र उरांव पिता स्व बंशी उरांव पकड़ा गया। वहीं अन्य गिरफ्तार होने वालों में पदुमपुर के 55 वर्षीय प्रभु राणा पिता मांगो राणा व राजेश राणा पिता बासुदेव राणा, तेसरचापा के रामदेव भुइयां, 50 वर्षीय हुलास महतो पिता सीटा महतो एवं उसका बेटा त्रिभुवन महतो पिता हुलास महतो, कसियाडीह के 50 वर्षीय बिजय ठाकुर पिता कैला ठाकुर तथा बुकरु (अवधपुर) के राजेंद्र साव पिता सुरेश साव के नाम शामिल हैं।





जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय में प्रस्तुत करने के पश्चात सभी को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के साथ एएसआई भोलानाथ दास, अभिनव आनंद, रोहित यादव,अशोक कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।