प्रतिनिधि,जमशेदपुर।धनबाद रेल मंडल के सलाई बानवा, बिल्ली और ओबरा स्टेशन के बीच रेलवे द्वारा काम कराए जाने के कारण 22 फरवरी से 1 मार्च तक ब्लॉक लेने की घोषणा की गई है। इससे सबसे ज्यादा प्रभाव टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को होगी। साथ ही अप और डाउन ट्रेन के यात्रियों को परेशानी भी होगी। वहीं रेलवे द्वारा ब्लॉक लिए जाने के कारण जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वा और चोपन-चुनाव स्टेशन पर नहीं जाएगी। साथ ही रेलवे में ट्रेन को डिहरी ओनसोन और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलाने की घोषणा की गई है।
संबलपुर से जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों को भी रेलवे द्वारा डायवर्ट कर दिया गया है। जिसका प्रभाव मूल रूप से गढ़वा और चोपन-चुनाव के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। जबकि 2 मार्च से ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की योजना रेलवे द्वारा बनाई गई है। जो यात्री पहले से ही ट्रेन का टिकट कराए हैं, उन्हें परेशानी भी होगी। उन्हें समस्या का समाधान अपने स्तर से निकालना होगा।





