प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन (जेएसयू) के बीच बुधवार मजदूरों के हित के लिए एक समझौता हुआ। यह समझौता 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 सात सालों के लिए हुआ।
इस दौरान जिले के डीएलसी राजकुमार प्रसाद की उपस्थिति में टाटा स्टील यूआईएसएल और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता कर निपटारा किया गया। जिसमें टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे समेत अन्य भी मौजूद थे। वहीं समझौते के तहत एमडीबी के पुराने मजदूरों को 10.25 प्रतिशत का न्यूनतम लाभ दिया जा रहा है। नए ग्रेड में जेडब्लू 1 को जेडब्लू 3 कर 2600 रुपए, जेडब्लू 4 को जेडब्लू 6 कर 3600 रुपए और जेएस1 को जेएस 4 कर 4600 रुपए राशि का लाभ दिया जा रहा है। जबकि टी-ग्रेड में टी 1 को 3200 रुपए, टी 2 को 3500 रुपए और टी 3 को 3800 रुपए का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही टाटा स्टील यूएसआईएल कर्मचारियों को बढ़ोतरी भत्ता का लाभ भी देगा। जिसमें व्यक्तिगत भत्ता, वाहन रखरखाव भत्ता, रात बदलाव भत्ता, अभिनय भत्ता, उपयोगिता भत्ता, घर किराया भत्ता और शिक्षा सब्सिडी भत्ता आदि शामिल हैं।





