प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते साल 6 दिसंबर को टाटानगर स्टेशन पूरी-आनंद विहार निलांचल एक्सप्रेस से करोड़ो रुपए के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई महिला देवी चंद्रा शनिवार जेल से जमानत पर रिहा हो गई है।देवी चंद्रा को टाटानगर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था और तलाशी के क्रम में उसके पास रखे बैग में रखे सांप, गिरगिट, मकड़ी और कीड़े बरामद किए गए थे। जिसके बाद आरपीएफ टीम ने उसे जानवरों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं वह घाघीडीह जेल में बंद थी।
इस मामले में देवी चंद्रा की अधिवक्ता दीपा सिंह व सुधा कुमारी के अनुसार वन विभाग द्वारा अदालत में समय पर आरोप पत्र दाखिल नहीं करने के कारण देवी चंद्रा को इसका लाभ मिला है। अदालत में बेल बांड की कार्रवाई पूरी होने के बाद देवी चंद्रा की रिहाई का आदेश हुआ था। जिसके बाद शनिवार वह जेल से बाहर आ गई है।





