रांची।झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसवां में देर रात दो लोको पायलट की कटकर मौत हो गई।ये हादसा उस समय जब दोनों लाइन पर उतरकर रेल इंजन बदलने का काम कर रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर दोनों लोको पायलट रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन का इंजन बदल रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों लोको पायलट आ गए।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।रेलवे कर्मचारियों ने दोनों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।दोनों का शव रेलवे अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।





