प्रतिनिधि,चितरपुर। तरपुर स्थित आरक्षी शिविर के पास गुरूवार को रामगढ़ के ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के अवर निरीक्षक प्रभात कुमार दास ने किया।
इस दौरान सड़क से बगैर हेलमेट के गुजरने वाले लोगों की बाइक जब्त करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों और ट्रिपल लोड चलने वालों का एक हजार का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 2 दोपहिया वाहनों से 2 हजार का जुर्माना वसूला गया। जबकि 17 वाहन चालकों का 38 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया। इस प्रकार कुल 19 दो पहिया वाहनों से कुल 40 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।
वाहन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार मेहता एवं रवि रंजन सहित कई जवान शामिल थे।





