पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी के आदेश पर वृद्धा आश्रम निरीक्षण पर निकले अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने सड़क पर पड़े दो वृद्ध महिलाओं को फौरन इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।





दरअसल न्यायाधीश व एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट वृद्ध आश्रम निरीक्षण के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में सबलपुर वृद्धाश्रम के समीप सड़क किनारे दो महिलाओं को असहाय अवस्था में पड़े देखा।समीप जाने पर पता चला कि घर वालों ने घर से निकाल कर यहां पर छोड़ दिया है।दोनों के शरीर के पिछले हिस्से में बहुत गंभीर जख्म और कीड़े पड़े हुए हैं।तभी न्यायाधीश द्वारा अविलंब कार्रवाई करते हुए डालसा की एक टीम गठित की तथा प्रभारी अधीक्षक एसएनएमसीएच डॉक्टर यूके ओझा से बात कर दोनों महिलाओं को रेस्क्यू कराया और इलाज के लिए महिला वार्ड में भर्ती करवाया दिया।