प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने पूर्व से निर्धारित जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। आमजनों ने एक-एक कर डीआरडीए निदेशक से मिल अपनी-अपनी समस्याएं सुनाया।समस्याओं में मुख्य रूप से आवास से संबंधित मामले, भूमि से संबंधित मामले, पेंशन एवं राशन कार्ड से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।
डीआरडीए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आए आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। उन्होंने मौके पर आम जनों से प्राप्त आवेदनों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक उपायुक्त अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन निराकरण किया जाता है।





