प्रतिनिधि,गिद्धौऱ(चतरा)। जिला शिक्षा पदाधिकारी(डीईओ) दिनेश कुमार मिश्र व सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंझगांवा तरी का जायजा लेने पहुंचे। पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया।विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षको को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।सबों ने शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से पूजा सम्पन्न कराने का आश्वान दिया।पदाधिकारी भी विद्यालय के माहौल से सन्तुष्ट दिखे।पदाधिकारियों ने विद्यालय का माहौल खराब करने वालो से सख्ती से निपटने की बात कही।मौके पर सीओ जयशंकर पाठक,बीडीओ संजीत कुमार सिंह,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल मौजूद थे।