वरीय संवाददाता,रांची। कांके रोड स्थित डीएवी गांधी नगर स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन शनिवार को हो गया।इस अवसर पर कब्बडी, खो-खो, बैंडमिंटन, टेबल टैनिस, टाइकांडू, बास्केट बॉल, योगा आदि कई खेलों के स्किल तथा तकनीक का बारीकियों से प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में विभिन्न खेलों के 100 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया।मौके पर मुख्य अथिति डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ.एसके सिन्हा एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रुप से सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।





इस अवसर पर स्कूल के सुपरवाइजरी हेड निराकार आचार्या, ब्रजेश सी सिन्हा,खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, वीके पांडेय, पोरितोष दुबे,समेत कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी गोविंद झा ने दी।