प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो पंचायत के नावाटांड उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में सोमवार को डीवीसी विस्थापितों ने एक बैठक की । बैठक की अध्यक्षता बनासो पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल ने एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार महतो ने किया।





बैठक में मुख्य रूप से डीवीसी के खिलाफ एक जुटता दिखाते हुए। मंगलवार को डीवीसी के कोनार डैम कार्यालय परिसर में अनशन करने का आह्वान किया गया। अनशन में विस्थापित हुए युवा सुरेश राम एवं महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने बैठना सुनिश्चित किया। बैठक में उपस्थित सभी विस्थापितों ने बारी बारी से अपने विचारों को व्यक्त किया।





वहीं विस्थापित हुए युवा महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने कहा कि डीवीसी ने हमसे हमारी जमीनें छीनी हैं, हमारी पहचान छीनी है और बदले में हमें बेरोजगारी, बेबसी और लाचारी दी है।आज तक हमें दी हुई जमीनों के मालिकाना हक तक नहीं दिए गए हैं।





वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार महतो ने कहा कि बिना पहचान के हम कब तक रहेंगें, हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। एक अन्य विस्थापित युवा सुरेश राम ने कहा कि डीवीसी के अधिकारी सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं इसे और हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिना पहचान के जीना मौत के समान है।





इस बैठक में मुख्य रूप से जीतन महतो , गुलाब प्रसाद वर्मा , सहदेव राम , दीपचंद महतो , टेको महतो , कैला महतो , बिशुन महतो , नीलकंठ महतो , सोमर राम , हरिलाल महतो , अमृत महतो , मनोज महतो , अजय कुमार, राजेश कुमार , डालचंद कुमार , अमर कुमार , प्रकाश कुमार , बालगोविंद महतो , थानू महतो , किशुन महतो , भीखन महतो , लीलो महतो , एवं गुलाब प्रसाद वर्मा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।