प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त विजया जाधव द्वारा गोपनीय कार्यालय, समाहरणालय, आईटीडीए कार्यालय और रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इसी तरह एसएसपी प्रभात कुमार ने गोपनीय कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। जबकि एसडीएम पीयूष सिन्हा, घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सत्यवीर रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने जनसंपर्क कार्यालय समेत प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में बीडीओ एवं सीओ, थानों में थाना प्रभारी, गैर सरकारी संस्थान व शिक्षण संस्थानों में भी झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। वहीं पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।





