डॉ.एस.राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वयं में आध्यात्मिक बदलाव की जरूरत:कुलपति
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा(रामगढ़)।डॉक्टर.एस.राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा(लारी) में मंगलवार को शोध एवं नवाचार के नवीन के प्रविधियों पर तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन बहुद्देश्यीय सभागार में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.एस.राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई।कुल गीत एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं में चितरपुर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार उपाध्याय, रामगढ़ महिला महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. संजय प्रसाद सिंह, मणिकांत कुमार सिन्हा, रितेश कुमार तथा प्रबंधन समिति के सचिव संजय प्रभाकर, डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. शिवकुमार राणा और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलन में शिरकत की।
तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य अतिथियों में महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य जेआर चौरिया, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ.आनंद किशोर, रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चितरपुर कॉलेज के हिना कौशर, दिपक कुमार तथा अतिथि शिक्षकों में डॉ.आनंद कुमार वर्णवाल, चंचला हेम्ब्रम, दिनेश्वर मुंडा, निकहत परवीन उपस्थित थे। मंच का संचालन नयन कुमार मिश्रा एवं सुप्रिया बर्मन द्वारा किया गया। अध्यक्षीय भाषण रितेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन नयन कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और प्रशिक्षु गण उपस्थित थे।





