वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. प्रदीप वर्मा को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इसकी घोषणा की गयी है।
बताते चलें कि झारखंड में 21 मार्च को दो सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है। इसकी अधिसूचना चार मार्च को जारी कर दी गयी है।चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान कराया जाएगा। 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 12 मार्च को स्क्रूटनी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 मार्च है। 21 मार्च को वोटिंग के बाद उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।





