प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में महारामनवमी को लेकर झांकी के साथ निकाले गए भव्य जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने पर जगदेव विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी मोर्चा के जिला मंत्री डॉक्टर बालेश्वर महतो ने पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन एवं सभी अखाड़े के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष बधाई के पात्र है।आगामी जितने भी त्यौहार हो इसी प्रकार सभी लोगों की भागीदारी के साथ शांतिपूर्वक पर्व को मनाना चाहिए।





