जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला को टीबी रोग से मुक्त बनाने और टीबी रोगियों को चिन्हित कर सही समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सभी प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में 28 से 30 नवंबर तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा।वहीं पहले दिन आयोजित 51 कैम्प में 556 संभावित टीबी मरीजों की जांच करते हुए 468 सैंपल माइक्रोस्कोपी केन्द्र भेजा गया। जिसमें से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
टीबी के एसीएफ को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, हेल्थ सब सेंटर के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में स्थित अटल क्लीनिक में आयोजित किए जा रहे कैम्प में ज्यादा से ज्यादा टीबी संभावित मरीज अपनी जांच कराएं। जिसके लिए उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कैम्प को लेकर आम जनता को जागरूक करने की अपील भी की गई है। ताकि शेष दो दिनों में अधिकाधिक संख्या में लोगों की जांच सुनिश्चित कराते हुए पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू किया जा सके।





