वरीय संवाददाता,रांची।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बसंत मेले का समापन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ।रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार मुख्य अतिथि थे।





शाखा अध्यक्ष नैना मोर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला।मेले में स्टाल लगाने वाली बहनों को बेस्ट एक्सक्लूसिव-दिव्या जैन,सर्वश्रेष्ठ हस्तशिल्प - बिजोया सिंघानिया,सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रुति जालान, बेस्ट सेल्स वुमन शिप- नंदिनी धनीराम को अवॉर्ड दिया गया, स्टॉल धारक अपने उत्पादों की बिक्री से काफी संतुष्ट थीं।





कोषाध्यक्ष बबीता नारसरिया ने मंच संचालन किया, मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारा यह कदम काफी सराहनीय है।