पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिमी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी के नेतृत्व में कांडतरी पंचायत के ग्राम मिर्जापुर चुनावी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारसनाथ प्रसाद मुखिया सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री मूलचंद साव उपस्थित रहें।
आदित्य साहू सोनी और मुख्य अतिथि मूलचंद साव ने कहा कि मोदी जी के द्वारा चलाए गए कोई भी योजना का अब सीधे जनता के खाते में आता है। देश के प्रधानमंत्री का डंका विदेशों में भी बज रहा है।विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, न ही उनके पास कोई नीति है। इस लिए इस बार 20 मई को जब चुनाव के दिन सभी को अपने मत का प्रयोग कर मनीष जयसवाल को भरी मतों से विजय बनाए और देश के प्रधानमंत्री को मजबूत करें।उपस्थित ग्रामीणों ने हजारीबाग भाजपा लोकसभा प्रत्याशी माननीय मनीष जयसवाल को भरी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मौके पर उपप्रमुख बचनदेव कुमार,पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता टुकेशवर प्रसाद, कामेश्वर महतो, भवानी प्रसाद, लालदेव महतो, रविकांत महतो, सुधीर कुमार चौबे, रामचरण महतो, भोला प्रसाद दांगी, देवनारायण महतो, राजू सोनी, जिला सोसल मीडिया प्रभारी शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार, प्रवीण कुमार, शिव शंकर कुमार, के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।





