प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के दोन्दलों उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सरिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया ।जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से बगोदर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक को हजारीबाग से रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
मृतक युवक की पहचान जागेश्वर पासवान नावाडीह का बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल इसी थाना क्षेत्र के अटकाडीह निवासी रामचंद्र प्रसाद के रूप में पहचान हुई ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए । मुखिया तुलसी तलवार ने घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में लग गए।साथ ही तुरंत 108 एंबुलेंस से कांटेक्ट कर एंबुलेंस को बुलाया और उन्होंने एंबुलेंस से बगोदर सीएचसी केंद्र भेजवाया। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मुखिया प्रमिला देवी माले नेता पवन महतो ने घायलों को मदद किया।





