गिरिडीह।झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के एक ढाबे में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोप है कि महिला को लोन दिलवाने का झांसा देकर ढाबे पर बुलाया गया और तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।पीड़िता की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस मामले में सहयोगी की भूमिका निभाने वाला ढाबा मालिक और पीड़िता को होटल तक पहुंचाने वाली एक अन्य महिला फरार है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांडेय पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इनमें घाटकुल पंचायत के आहरडीह गांव निवासी इंजमामूल हक, मोहम्मद जियाउल और मोहम्मद इरफान शामिल हैं।इन तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे लोन की आवश्यकता थी।इसी दौरान एक पूर्व परिचित महिला ने झांसा दिया और 8 फरवरी को उसे लेकर गांडेय आयी और यहां तीनों आरोपियों से मुलाकात हुई।आरोप है कि इसी दौरान महिला खाना खाने के लिए पीड़िता को लेकर साईं ढाबा आई। जहां आरोपियों ने एक केबिन में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए।इसके बाद पीड़िता ढाबे से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और लिखित तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को लेकर आने वाली महिला व ढाबे का मालिक फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।





