प्रतिनिधि,चौपारण।दादपुर प्रखण्ड के कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह आज कुशवाहा भवन दादपुर में आयोजित होगा।इस सम्बंध में कुशवाहा समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष सुखदेव दांगी के द्वारा जानकारी दी गई। जानकारी देते उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज का पहला होली मिलन समारोह गतवर्ष भगहर में हुआ था। इस साल प्रखण्ड के दादपुर पंचायत के दादपुर में स्तिथ कुशवाहा भवन में आयोजित होगा,जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेबिकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशवाहा युवा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा होंगे।
इस कार्यक्रम में खोरठा के कॉमेडी स्टार व गीतकार दिलीप वर्मा होली के गीतों व कॉमेडी के रंगों से सरोबोर करेंगे।वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रखण्ड में 12 ऐसे गांव हैं जहां कुशवाहा समाज अधिसंख्य संख्या में हैं। उन्होंने कुशवाहा समाज की ओर से समाज के सभी माताओं बहनों और कुशवाहा समाज के सभी सम्मानित बुद्धिजीवी अभिभावक गण एवं कल के भविष्य युवा साथियों को कुशवाहा होली मिलन समारोह में सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इधर कार्यक्रम का आयोजन दादपुर में होने के कारण दादपुर के युवाओं में भी काफी उत्साह है। वे कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। कार्यक्रम की तैयारी में पूर्व अध्यक्ष महेश्वरी मेहता, मुखिया गंदौरी दांगी,पंचायत समिति सदस्य शम्भू दांगी,प्यारी दांगी,पंकज दांगी,मुखीया प्रतिनिधि पवन दांगी,पल्लू मेहता,दुलारी दांगी,मनोज दांगी,राधेश्याम दांगी,राजेश मेहता,बिनोद दांगी,रंजित दांगी,मुकेश कुशवाहा,यदुनाथ दांगी,मन्टू दांगी,कैलाश दांगी,महेंद्र दांगी,अजय दांगी सहित कई दादपुर के युवा लगे हुए हैं।





