प्रतिनिधि, रजरप्पा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवनद दामोदर महोत्सव 30 मई को मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के दामोदर नदी के तट पर भव्य पूजा अर्चना एवम महाआरती कार्यक्रम के साथ रखा गया है। कार्यक्रम के संबंध में सरयू राय समेत क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और समाज के लोगों के द्वारा मंदिर के आसपास का निरीक्षण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे।
कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर पंचम चौधरी संयोजक रजरप्पा दामोदर बचाओ आंदोलन की अध्यक्षता में पंच मंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । गंगा दशहरा के दिन कार्यक्रम को कई भागों में बांटा गया है,जिसमें राज्यपाल का मंदिर में पूजा अर्चना, दामोदर नदी की विशेषता एवं महत्व पर परिचर्चा एवं संबोधन श।तत्पश्चात दामोदर नदी पर गंगा पूजा अर्चना एवं महा आरती करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ एमके जमुआर, अंशुल शरण, आशीष शीतल, निरंजन सिंह ,धर्मेंद्र तिवारी, राजेश सिन्हा,आनंद सिंह,गोविंद मेवाड़ , डॉक्टर संजय सिंह, अविनाश कुमार , अवध यादव, संजय प्रभाकर, नेपाल महतो ,मनोज झा जयप्रकाश केसरी, आरएन सिंह, सुबोध पंडा, राकेश पंडा,पोपेश पंडा, गौरी शंकर महतो, दिगंबर महतो और विकास बेदिया शामिल हुए।





