रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देवघर में जमीन कारोबारियों की संपत्ति की तलाश शुरू कर दी है।ईडी के उप निदेशक ने देवघर निबंधन विभाग से फिलहाल तीन जमीन कारोबारियों समेत उनके पत्नी और बेटे की संपत्ति और उनके नाम से जमीन की डीड तलाशने के लिए कहा है।निबंधन विभाग ने देवघर सब रजिस्ट्रार से उक्त जमीन कारोबारियों के डीड का ब्योरा जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
जिन तीन जमीन कारोबारियों को चिह्नित किया गया है।इनमें से एक जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी के पास रहते हैं, जबकि दूसरा नगर थाना क्षेत्र के बिलासी और तीसरे रिखिया थाना क्षेत्र के अमगढ़िया के रहने वाले हैं।
ईडी को शिकायत मिली है कि इन तीनों लोगों ने पिछले 10 वर्षों के दौरान जमीन के कारोबार में नाजायज तरीके से पैसे कमाकर अकूत संपत्ति अर्जित की है।साथ ही अवैध तरीके से पैसे की कमाई करने के बाद अलग-अलग कारोबार में पैसे का निवेश किया है,जिसके बाद ईडी ने इस शिकायत पर जांच शुरू की है।ईडी ने पुलिस मुख्यालय से भी इन जमीन कारोबारियों के बारे में रिपोर्ट मांगी है।





