प्रतिनिधि,चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पुल के पास लुट-पाट कर रहे दो अंतरराज्यीय अपराधकर्मियों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय कर रहे थे।टीम में पुअनि निवेश कुमार दुबे,सअनि सोमारू राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि अपराधकर्मियों को ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम बेला के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों में प्रवेश यादव पिता विरेन्द्र यादव सा0 पोस्तीया थाना वशिष्ठनगर,लालू पासवान पिता बाढो पासवान सा० काशीकेवाल थाना हण्टरगंज है। तीसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा,315 बोर का खाली खोखा, दो मोबाइल, पर्स एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जिसका रजि0 नं0- जेएच O7 जे 8188 को बरामद किया गया। इस संबंध मे हण्टरगंज थाना कांड सं0 61/23 दिनांक 06.04.23 धारा-392/307 भादवि एवं 25 (18 )ए /26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।





उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रवेश यादव पर हण्टरगंज थाना कांड सं0- 52/16 दिनांक 31.03.16 धारा 387/414/34 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी )ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) (ii) सीएलए एक्ट,वशिष्ठनगर थाना कांड सं0 07/16 दिनांक- 24.02.16 धारा- 147/148/149/341/379/387/504 भादवि,प्रतापपुर थाना कार्ड सं0- 8/16 दिनांक 18.02.16 धारा 341/323/353/379307/34भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा परिवर्ति धारा 395/397/412 भादवि,वशिष्ठनगर थाना कांड सं0 05/17 दिनांक 08.01.17 धारा 452/341/342/323/379/387,वशिष्ठनगर थाना कांड सं0 10/18 दिनांक 28.01.18 धारा 25(1-बीजीए /26/35 आर्म्स एक्ट,वशिष्ठनगर थाना कांड सं0- 62/19 दिनांक 06.09.19 धारा-25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट,हण्टरगंज थाना कांड सं0- 136/19 दिनांक 12.09.19 धारा 364 ए / 379/34 भादवि,दाउदनगर थान कांड सं0- 218/20 के अतिरिक्त शेरघाटी एवं डोभी थाना मे भी मामला दर्ज है।