प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती वन क्षेत्र पंदनवाटांड में पोस्ते के फसल के बारे में दैनिक पूर्वांचल सूर्य में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के द्वारा छापामारी अभियान चलाकर पोस्ते कि फसल को नष्ट किया गया। करवाई हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन पदाधिकारी एके परमार और बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के निर्देशानुसार बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।एक दिन पहले खबर प्रकाशित होने के कारण लगे पोस्ते कि फसल को माफिया लोगों के द्वारा आधे से ज्यादा फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया था। वहीं इस मामले पर हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन पदाधिकारी अविनाश कुमार परमार ने कहा कि पोस्ते कि खेती करना कानूनन अपराध है। अगर पोस्ते कि खेती करते पकड़े जाएंगे तो कानूनी कार्रवाई कि जाएगी। खबर लिखे जाने तक वहीं इस मामले में वन विभाग के द्वारा मामला दर्ज करने कि प्रक्रिया जारी था।





पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि पोस्ते कि खेती करने वाले लोगों के विरुद्ध निरंतर आगे भी करवाई किया जाएगा।मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव वनपाल संतु कुमार, विनोद बेसरा,डाडीकलां थाना प्रभारी पिंटू कुमार,वनरक्षी मृणाल भास्कर, अजय कुमार यादव, जगरनाथ रजवार,कैशव महतो, संतोष रजक, महेश दास,अमर साहू के अलावे बड़कागांव तथा हजारीबाग सदर वन क्षेत्र के वनकर्मी के अलावा डाडीकलां थाना के सशस्त्र दल के जवान शामिल थें।