प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पंदनवाटाण्ड़ के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिछले 2 दिनों से बंद होने की खबर छपने के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने मामले को संज्ञान में लिया। तत्पश्चात बुधवार को स्कूल खोला गया एवं बच्चों के पठन-पाठन तथा मध्यान भोजन कराया गया।मामले को लेकर जवाहर प्रसाद ने स्कूल के टीचर सचिव बालदेव साव एवं रामदुलार साव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया।





ज्ञात हो कि सोमवार एवं मंगलवार 2 दिन से स्कूल बंद रहने की सूचना जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी थी। जिसमें संकुल साधन सेवी राजेंद्र प्रजापति के द्वारा जांच पड़ताल के बाद स्कूल बंद एवं तथा मध्यान भोजन भी बंद होने की शिकायत सही पाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंदनवाटाण्ड़ के ग्रामीणों ने पत्रकारों के माध्यम से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से दोनों शिक्षकों को स्थानांतरण कर स्कूल में दूसरे शिक्षकों को पदस्थापित कर विधि व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिलवाने की आग्रह किया गया है।