प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रखंड व अंचल कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दिए। इसके साथ ही शोकसभा आयोजन के बाद सरकार द्वारा जारी राजकीय शोक पत्र के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका कर दो दिवसीय छुट्टी की घोषणा कर दिया गया ।इस मौके पर बीडीओ रंथू महतो समेत बीपीओ राजेश कुमार, नाजिर सुबोध कुमार, मुरारी पांडेय, देवकी राम,पंकज ठाकुर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे ।





