पूसू प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र अडवारा पंचायत के बेलगाय के पास सोमवार को दो बाइक में जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना में मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बनासो निवासी बिरु यादव के रूप में हुई। जबकि दूसरा घायल सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत बेहराटांड के मनोज सोरेन है।





घटना को लेकर बताया जाता है जीटी रोड मंझलाडीह के रास्ते अवैध कोयले की दुलाई बाइक के सहारे की जाती है और सोमवार को भी बाइक से कोयला ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कोयला लोड बाइक की बेलगाय के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई,जिससे कोयला लदे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।।वहीं घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।इधर घटना की सूचना मिलने पर अडवारा मुखिया प्रतिनिधि धानेशवर मरांडी व बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।





घटना के संबंध मे बताया जाता है कि मृतक बिरू यादव बाइक से कोयले की बोरियां अपनी बाइक पर लोड कर के बगोदर के अडवारा के रास्ते परसिया सरिया की ओर जा रहा था।इसी क्रम में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।