पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा।प्रखंड के सभी क्षेत्रो में धनतेरस पर दुकानदारों को उम्मीद थी कि उससे कहीं अधिक धन वर्षा हुई है।हर बार की बार इस बार भी सोना चांदी के आभूषणों के साथ-साथ दो पहिया वाहन और किसानी से संबंधित कार्य करने वाली मशीनो की जमकर खरीदारी की गई है।विभिन्न दुकानों को न केवल आकर्षक सजाया गया बल्कि ग्राहकों के लिए नया आइटम भी उपलब्ध कराया गया था।





बाजार में इसके लिए हर वर्ग के समान तैयारी कर ली गई थी। बड़ी दुकानों के साथ छोटी दुकानें भी सज धज कर ग्राहकों से गुलजार दिखाई दी। वहीं धनतेरस के अवसर पर पूजा सामग्री के साथ-साथ अनेकों दुकानें में झाड़ू बर्तन से सजी-धजी हुई थी। वहीं लोगों नें अपने बच्चों के लिए खूब बम पटाखे खरीदते नजर आए। अपनी जरूरत के अनुसार शुभ मुहूर्त में खरीदारी की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबसे अधिक बिक्री सराफा व ऑटोमोबाइल क्षेत्र में देखने को मिली। इसके अलावा झाड़ू जो सबसे अधिक साथ ही बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल दुकानदारों ने भी उम्मीद से अधिक बिक्री की। हालांकि दुकानदारों ने धनतेरस के शुभ अवसर को देखते हुए पहले से ही दुकान की सभी सामग्री सजा कर रख ली थी। जबकि अनेकों दुकानदारों ने फूलमालों से आकर्षक ढंग से दुकानों को सजाया हुआ था। वहीं ग्राहकों नें दुकानों से जमकर खरीदारी किया जहां दुकानदार काफ़ी ख़ुश नजर आ रहे थे।