विशेष संवाददाता,धनबाद।आल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा गुरुवार को बलियापुर में पत्रकार प्रविर महतो पर हुए जानलेवा हमले की जोरदार निंदा की गई। झरिया प्रेस क्लब के सचिव और एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जयसवाल बंटी ने झरिया क्लब में एआईएसएम जेडब्लूए के पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कभी पत्रकार साथियों पर फर्जी मामले दर्ज हो रहे हैं तो कभी हमले हो रहे हैं तो कभी छोटे और मझोले हाऊस पर पाबंदी लगाई जाने की बात हो रही है। वे बोले एक ओर सरकार पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को सत्र में लागू बताया जाता है तो दूसरी ओर पत्रकार साथियों की सुरक्षा और स्वतंत्रता से खिलवाड़ भी किया जा रहा है।





मौके पर ऐसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राज्य में किसी न किसी रूप में प्रताड़ना के मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से ऐसी दुखद खबरें आ रही हैं। वे बोले हम सबको एकजुट होकर विरोध करना ही होगा।बोकारो प्रममंडल महासचिव आरके सिहं ने सिंदरी में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रविर महतो के साथ जो घटना हुई है अगर अपराधी 24 घंटे में गिरफ्तार न हुए तो जोरदार प्रदर्शन होगा।





मौके पर राजेश कुमार सिंह के साथ एआईएसएम जेडब्लूए के धनबाद जिला सचिव सतीश चंद्र मिश्र,जिला उपाध्यक्ष रतन अग्रवाल,झरिया प्रेस क्लब के कार्यालय प्रभारी सचिन कुमार सिंह,जोशी न्यूज़ के नरेंद्र जोशी,झारखंड उजाला के कुलबीर सिंह,पत्रकार सूरज पासवान आदि साथियों ने सिंदरी में काला बिल्ला लगाकर विरोध किया।वहीं ऐसोसिएशन के धनबाद जिला अध्यक्ष योगेश सोनी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से निवेदन करते हैं कि कल रणधीर वर्मा चौक पर घटना के विरोध और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर हो रहे प्रदर्शन में हमारा समर्थन करे।इधर झरिया क्लब में पत्रकार सतीश झा,मनोज शर्मा,योगेश सोनी,संजय सिंह,रोबिन दत्ता,जॉन मिर्जा,गुड्डू वर्मा,बबन झा, सत्येंद्र चौहान,अंकित झा,महेश पासवान,अभिमन्यु कुमार सहित कई पत्रकार साथी झरिया प्रेस क्लब की बैठक में उपस्थित होकर घटना की जोरदार निंदा की है।





बलियापुर में कल देर रात हुई गोली चालन की घटना की सूचना मिलने पर एआईएसएम जेडब्लूए के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह कल रात दुमका से रांची के लिए रवाना हो गए थे। अभी कुछ देर पहले ही सियाराम शरण सिंह रिम्स पहुंच कर प्रविर महतो से मुलाकात की। सियाराम शरण सिंह ने कहा कि पत्रकार साथियों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले विधायक और सांसद सो गये हैं।इसलिए अभी तक धनबाद की घटना पर चुप्पी बनी हुई है। वे बोले पत्रकार संगठनों में एआईएसएम जेडब्लूए को छोड़कर कोई गंभीर नहीं दिख रहा है। राज्य में आए दिन केवल पाकिट भरने के लिए ही संस्थाएं बनाई जाती है। सियाराम शरण सिंह के साथ रिम्स में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण मिश्रा,प्रदेश सचिव नवल सिंह,राँची जिला सचिव रविंदर शर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।





इधर रांची जिले के सोनाहातु,बंडू,सिल्ली,सरायकेला,जमशेदपुर,जामताडा़,बोकरो,दुमका,लातेहार,साहेबगंज सहित अन्य जिलों से भी पत्रकार साथियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मांग पत्र सौंपने की योजना बनाई गई है।