प्रतिनिधि,धनबाद। धनबाद नगर निगम के द्वारा चेंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू को सूचित किया गया कि नगर निगम की एक भाड़ा वसूली कैंप 8 फरवरी को एनएसी मार्केट में चेंबर के सहयोग से लगाया जाएगा।





दीपक कुमार दीपू ने सभी भाड़ेदारों से अनुरोध किया है कि ज्यादा-से- ज्यादा बकाए भाड़े को व्याज रहित जमा किया जाए। साथ ही जिनका पिछला रसीद भाड़े का कटा हुआ है, वो दिखा कर अग्रिम भाड़ा जमा करें और कैम्प का भरपूर फायदा उठाएं। भाड़ा से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए संजय प्रसाद और भारत गोसाई को कैंप की सारी जिम्मेवारी चेंबर के द्वारा दी गई है। किसी भी भाड़ेदार को कोई दिक्कत हो तो इनसे सहयोग ले सकते है।भाड़ा बगैर यूजर चार्ज के जमा होगा। सिर्फ भाड़ा जमा करना है।