रांची।झारखंड के धनबाद शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी। आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप ले लिया।इस अग्निकांड में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई।इस घटना पर और पिछले कुछ दिनों में हुई ऐसी अन्य घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।





धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया था कि घटना में 15 लोगों की जान चली गई।डीसी धनबाद संदीप कुमार ने बताया कि कुल 15 लोगों की मौत हुई, जिसमें 11 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं।





बता दें कि धनबाद में हुए अग्निकांड पर झारखंड हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया। इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होगी। जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी,उसमें रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी भी उसी दिन हुई थी।बीते दिनों इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया था। सीएम ने धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है।जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।