धनबाद।झारखंड के धनबाद में एक महीने बाद फिर से अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया।तेज धूप और उमस से लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कमी होने की संभावना नहीं है।





मौसम विभाग ने पांच जून तक प्री-मॉनसून बारिश की आशंका जताई थी,लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धनबाद में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है।भीषण गर्मी से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग न दिन में ठीक से रह पा रहे हैं और न ही रात ही आसानी से कट रही है। रात में बिजली रानी की आंख मिचौली के बीच उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।





मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 10 जून तक मॉनसून के आने की संभावना है,लेकिन उससे पहले तक धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। गर्मी से राहत के लिए अब मॉनसून का ही इंतजार लोग कर रहे हैं।





आपको बता दें कि लगातार बढ़ रही गर्मी से बाजार में ऐसी की बिक्री बढ़ गई है।शहर के कई बड़ी दुकानों में ऐसी आउट ऑफ स्टॉक होने लगा है। बाजार में 30-50 हजार रुप‌ए तक की एसी मिल रही है। बैंक द्वारा फाइनेंस की सुविधा दिए जाने की वजह से भी एसी की बिक्री बढ़ी है।