प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बरकट्ठा प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत बेलकप्पी के धार्मिक स्थल सूर्यकुण्ड धाम में जिला परिषद के 15वीं वित्त से तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया,जिसकी प्राक्कलित राशि नौ लाख ग्यारह हजार नौ सौ रूपए है।





इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि सूर्यकुण्ड में कई विकास कार्य आने वाला समय में होगा। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि सूर्यकुण्ड को जिला परिषद के तरफ से सुंदरीकरण किया जाएगा। जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने कहा कि सूर्यकुण्ड के साथ साथ पूरे क्षेत्र में कई योजनाएं पास हुई है। सूर्यकुण्ड में रेगुलर पेयजल का समाधान जल्द शुरू होगी। आने वाले समय में पुल, पुलिया,सड़क, जरूरतमंद को पेंशन, आवास, सभी विद्यालयों का चहारदीवारी हर हाल में करना है।





इस शुभ कार्य के अवसर पर समाजसेवी सीके पाण्डेय, समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, राजू नायक, संतोष पाण्डेय, रिंकू माली, शेषनाथ सिंह, बीरेंद्र पाण्डेय, बासुदेव मोदी, संवेदक अशोक कुमार, आशीष पाण्डेय, सोनू कुमार, आशीष कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।