प्रतिनिधि,रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय धुर्वा में ब्रह्मचारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजयी टीम और रनर अप को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के क्षेत्र में अपने प्रतिभा का परचम लहराने की अपील की।मौके पर काफी संख्या में युवा खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे।





