जमशेदपुर।झारखंड के जमशेदपुर में मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है।यहां परीक्षा में नकल की पर्ची तलाशने के लिए छात्राओं के कपड़े़ उतरवाकर जांच की गई है।परीक्षा दे रही छात्राओं से इस तरह की हरकत किए जाने से एक व्यथित 9वीं की एक छात्रा ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित साकची के शारदा मंदिर स्कूल में पढ़ती है।शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब छात्रा घर आई।स्कूल से आते समय काफी गुमसुम थी।दस मिनट बाद कमरे से चीखने की आवाज आई और धुआं निकलने लगा।परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा ने आग लगा ली थी। छात्रा को तुरंत एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।





