प्रतिनिधि,पीरटांड़।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निर्भय व उन्मुक्त वातावरण में संपन्न कराने व नक्सलियों का भय दूर करने और मतदान को लेकर ग्रामीणों की रुचि जानने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत कई अधिकारी जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ के मधुबन स्थित चतरो पहुंचे।उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय में चार गांव से काफी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए थे।





इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि हर हाल में ग्रामीणों को भय मुक्त वातारण में चुनाव संपन्न कराना है। ऐसे में जिला प्रशासन इस बार चुनाव में ग्रामीणों के विश्वास को बिल्डअप करने को लेकर कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर की प्रक्रिया को अपनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। वहीं मौके पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डीएसपी अंबिका राय, डीएसपी कौसर अली समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच कहा कि जिला प्रशासन आने वाले चुनाव में भय मुक्त माहौल देना है। मतदाताओं को भी समझना होगा कि जिला प्रशासन उनके साथ है और वे निर्भीक होकर मतदान कर सकते है।