चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगड़ा में एक बार फिर से नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।धमाके में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।तीनों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।घायल जवानों में राकेश पाठक, बीडी अनल और पंकज यादव रूप है।घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चल रहा है।





बता दें कि जिले के गोईलकेरा और टोंटो के सुदूरवर्ती जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों नक्सल विरोधी अभियान चला रहे है।सुरक्षाबलों नक्सली नेता मिसिर, बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन की तलाश की तलाश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी धमाका कर चुनौती दे रहे हैं।लगातार हो रहीं इस तरह की घटनाओं में अब तक 12 से अधिक जवान घायल हो चुके हैं।





इससे पहले जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजनबेड़ा गांव में 25 जनवरी को एक आईईडी धमाका हुआ था।इसमें सीआरपीएफ के एक जवान इंसार अली घायल हुए थे।उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची ले जाया गया था।उससे ठीक एक दिन पहले 24 जनवरी को एक आईईडी धमाका हुआ था।गोइलकेरा प्रखंड के कुरकुटिया गांव के पास हुए इस धमाके में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। 11 जनवारी को तुम्बाहाका जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे जवानों की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी। नक्सलियों ने इस दौरान आईईडी धमाका कर दिया था, इसमें सीआरपीएफ के छह जवान घायल हुए थे।