विशेष संवाददाता,रांची। कहते हैं जब जागो तभी सबेरा। ईश्वर से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदारों के साथ नन्हे रोजेदार रोजा रखकर ईश्वर की इबादत कर रहे हैं और राज्य की तरक्की, खुशहाली की दुआ मांग रहे हैं। बिशप वेस्कॉट स्कूल की छात्रा जिशू राज स्कूल के साथ साथ रोजा भी रख रही है। जिशू कहती है कि रोजा रखने से बहुत फायदा है। अम्मी अब्बू कहते हैं कि रोजेदार की दुआ अल्लाह कुबूल करते हैं। इसलिए हम रोजा रखकर अपने लिए घर वालो के लिए राज्य की खुशहाली की दुआ करते हैं। ज्ञात हो कि जिशू राज झारखंड के प्रख्यात गैस्ट्रोलॉजिस्ट व जेनरल फिजिशियन डॉ.एम हसनैन की पुत्री हैं।





