रांची। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने आज देश में नयी बीएमडब्ल्यू एक्स 1 स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी व्हीकल एस ए वी) लाॅन्च की। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स में पेश किया गया है। देश में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट बीएमडब्ल्यू एक्स 1 S ड्राइव 18 डीएम स्पोर्ट (डीजल) की डिलिवरी मार्च से और बीएमडब्ल्यू एक्स 1 एस ड्राइव 18 आई एक्स लाइन (पेट्रोल) की जून से आरंभ होगी।मजबूत अपीयरेंस और कार्यात्मक विलक्षणता के साथ नयी बीएमडब्ल्यू एक्स 1 में दैनिक शहरी ड्राइविंग की आजादी और शीयर ड्राइविंग प्लेज़र के आनंद, दोनों का समावेश है। पुराने माॅडल की तुलना में भीतर (इंटीरियर) की प्रगतिशील डिजाइन और परिष्कृत परिवेश तथा मानक उपकरणों का व्यापक चयन इसके उत्कृष्ट गुणों को रेखांकित करते हैं। नों का पीछा करने और मानकों को चुनौती देने का साहस रखते हैं, जो परंपरा को तोड़ते हैं और हर चीज से आगे निकलना चाहते हैं।





बीएमडब्ल्यू एक्स 1 अपनी श्रेणी में एक अलग पहचान और विशिष्ट बनावट की डिजाइन पेश करती है। अंदरूनी हिस्सा प्रभावशाली रूप से माॅडर्न और डिजिटल है, जो उन्नत कनेक्टिविटी और इस्तेमाल की बेजोड़ आसानी से लैस है। यह सब खूबियाँ, सबसे फुर्तीली लग्जरी स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी व्हीकल के रूप में निश्चित ही एक्स 1 की सफलता को नई ऊंचाई पर ले जायेंगी।