झारखंड के देवघर से रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।जहां एक नाबालिग बच्चे को मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर तालिबानी सजा दी गई।घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के पास की है।कानून के ठेकेदारों ने मोबाइल से घटना की तस्वीर खींचकर वायरल कर दिया।





मिली जानकारी के‌ अनुसार बच्चे पर कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और बच्चे को पकड़कर पूछताछ की,लेकिन बच्चे के जवाब से संतुष्ट न होने पर भीड़ में शामिल लोगों ने बच्चे को बांस के खंभे में बांध दिया।इसके बाद बच्चे को मारपीटा गया और घंटों तक वैसे ही बांधकर रखा गया।हद तो तब हो गई जब उसे कई बार नंगा कर जलील किया गया। पुलिस इससे बेखबर रही।फोटो वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची तो बच्चे को खोल दिया गया।