विशेष संवाददाता,रांची।नारी सेना केंद्रीय कमिटी केशव नगर पहाड़ी टोला की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राजकलश गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नारी सेना के संयोजक सागर वर्मा,मुख्य संरक्षक राजकुमार गुप्ता,दीपक वर्मा,देवी दयाल मुंडा,शिव किशोर शर्मा,सूरज सिंह भवानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया रश्मि बेसरा,पूर्व वार्ड पार्षद सह समाज सेविका सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।





पूनम सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भेदभाव को मिटाता है।संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया रश्मि बेसरा का परिचय देते हुए कहा कि इन्होंने महिलाओं की शान बढ़ाते हुए झारखंड का नाम रोशन किया है।सुनीता देवी ने उपस्थित लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं मिसेज रश्मि बेसरा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें तभी अपनी मंजिल पा सकते हैं।मंच संचालन सूरज सिंह भवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन सागर वर्मा ने किया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फगुवा गीत गाए और एक दूसरे को रंग अबीर लगाया।इसके पूर्व झारखंड (दुमका) की बेटी रश्मी बेसरा एवं अन्य अतिथियों का नारी सेना ने भव्य स्वागत किया।





कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पूनम सिंह,उपाध्यक्ष कमला विश्वकर्मा,मंत्री रूपा देवी, महामंत्री किरण देवी,प्रवक्ता लवली पांडे, सह प्रवक्ता अनुपमा सिंह,मीडिया प्रभारी कामिनी सिंह सहित सुमन देवी,गीता देवी, सुचिता देवी,रानी राणा,ज्योति सिंह,प्रभा सिंह,प्रियंका सिंह,नीता सिंह,ममता कुमारी,सोनी कुमारी का सहयोग मिला।