पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखंड सरकार की गई नियोजन नीति 60-40 के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद के पहले दिन शनिवार को गिरिडीह जिले में बंद का आंशिक असर रहा।
जिला मुख्यालय समेत एनएच 19 कोलकाता नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बगोदर देवघर मार्ग पर बंद का असर नहीं के बराबर रहा। यद्यपि इसकी पूर्व संध्या झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा मशाल जुलूस निकालकर राज्यव्यापी बंद की पूर्व घोषणा की गई थी। किंतु शनिवार की सुबह देर तक बंद समर्थक या तो सड़कों पर नहीं दिखे अथवा कुछेक युवक नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर निकलकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी किया।वे नई नियोजन नीति को लागू नहीं करने की मांग कर नारा लगा रहे थे।जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।जबकि जिले में पीरटांड़,डुमरी,बगोदर,सरिया,तीसरी,गांडेय,जमुआ आदि प्रखंडों में चौक व बाजार में सभी व्यावसायिक व अन्य प्रतिष्ठान खुले रहे। मुख्य सड़कों पर निजी छोटे वाहनों का आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। लंबी दूरी की यात्री बसें नहीं चलने से सड़कें सुनसान रहीं।जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।जबकि माल वाहक वाहनों का परिचालन सामान्य रहा।कुल मिलाकर जिले में बंद का आंशिक असर देखा गया।पुलिस ने बंद समर्थकों को शनिवार शाम खबर भेजे जाने तक नहीं छोड़ा था।वहीं कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।





