पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।सोमवार को आंदोलनकारी इमाम सफी ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।इमाम सफी नामांकन के लिए परंपरागत तरीके से बैलगाड़ी द्वारा डीसी आफिस पहुंचे और झारखंड की परंपरागत विरासत और संस्कृति को बचाने का संदेश दिया।





बताते चलें कि इमाम सफी जेपीएससी,जेएसएससी भाषा खतियान आंदोलन में हमेशा सक्रिय रहे हैं और बढ़ चढ़कर नेतृत्व करते रहे हैं।बताया कि इण्डिया गठबंधन द्वारा झारखंड में मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की गई है,जिससे उनमें असंतोष की स्थिति है।