पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।नेशनल पब्लिक स्कूल परसौनी ईटखोरी में गरबा नृत्य (डांडिया नृत्य) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही बच्चों का रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें की नेशनल पब्लिक स्कूल 14 वर्षों से इस क्षेत्र में शिक्षा का अलग जगह ले रहा है।प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।समय-समय पर कई प्रकार के प्रतियोगिताएं,लोक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं।प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा।
इस मौके पर शिक्षकों में राजकरण पांडेय,मनोज कुमार राणा, सोनू रविदास,रानी सिंह,प्रिया गौतम,रणविजय रंजन,दीपाली कुमारी,माधुरी कुमारी,आशा कुमारी,सुधीर पांडेय,काजल कुमारी समेत आदि ने मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





