प्रतिनिधि,दुमका। नाॅर्वे के राजदूत हाई एक्सीलेंसी मिस्टर हंस जैकब फ्राईडेनलुंड ने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के साथ सोमवार को दुमका सदर प्रखण्ड के अन्तर्गत घासीपुर गांव का दौरा किया गया।जहां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा पौधा देकर तथा महिला समूह के द्वारा पारम्परिक तरीके लौटा पानी नृत्य द्वारा स्वागत किया गया। सर्वप्रथम हाई एक्सीलेंसी मिस्टर हंस जैकब द्वारा घासीपुर के मोहली टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।केन्द्र में पढ़ रहे बच्चों के साथ बातचीत किया गया।कुछ बच्चों को पोषाहार भी उनके द्वारा दिया गया।





आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषण वाटिका में हाई एक्सीलेंसी मिस्टर हंस जैकब फ्राईडेनलुंड द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इसके उपरान्त मोहली टोला में स्थित बॉस शिल्पकारी शेड में महिलाओं द्वारा किये जा रहे बॉस शिल्पकारी के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 200 वर्ष पहले नाॅर्वे से कुछ लोग संथाल परगना के दुमका क्षेत्र में आये थे और यहां की भाषा और संस्कृति का अध्ययन किये थे। 6 वर्ष की उम्र में उन्हें पहली बार संथाली भाषा के बारे में जानकारी उनके शिक्षक द्वारा दिया गया था।आज घासीपुर आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। इसके लिए उनके द्वारा जिला प्रशासन और घासीपुर के ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया है ।





निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्त्ता, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका, अनुमंडल पदाधिकारी दुमका, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका, पंचायत के मुखिया तथा पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।