प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के जुगरा गांव में नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में चेपा खुर्द गांव के पास सदर विधायक मनीष जयसवाल एवं सूर्य मंदिर के पास बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विशेश्वर नाथ चौबे के अलावा अन्य आगंतुक जनप्रतिनिधियों का पुरजोर स्वागत किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पैदल कलश यात्रा में शामिल होकर लोगों का मनोबल बढ़ाया।भक्ति भाव से जुगरा से कलश यात्रा का जत्था भगवत जयकारे करते हुए और पारंपारिक वाद्य-यंत्रों के साथ आधुनिक धार्मिक गीतों के गूंज के बीच बड़कागांव-बरवाडीह -आराहारा होते हुए पकवा नदी से जल उठाकर तकरीबन 15 किलोमीटर पैदल कलश यात्रा कर पुनः यज्ञ मंडप लौटे।आयोजन समिति के लोगों के अलावा आरएसएस के स्वयंसेवकों की टोली कलश यात्रा के बेहतर संचालन में अपना योगदान दिया।
कलश यात्रा में स्थानीय कलाकारों के जत्थे की टोली जागरण बैंड के माध्यम से भक्ति गीतों की रसधार बहाया जा रहा था। जिसपर कलश यात्री नाचते- झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। 20 फरवरी को महायज्ञ का पूर्णाहुति ,विशाल भंडारा एवं रात्रि में प्रसिद्ध गायिका देवी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन होगा। इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य वेद पंडित जयनंदन शास्त्री हैं। कथावाचक के रूप में अनिल बाल व्यास, बाल विदुषी अंजना गोस्वामी, वृंदावन धाम के गिरधर गोपाल रासलीला की टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति और कथा वाचन का कार्यक्रम यहां संपन्न होगा।
कलश यात्रा में जुगरा के 550 घर के 1101 महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए।इस दौरान कड़ी धूप का सामना करते हुए 15 किलोमीटर पैदल लंबी दूरी तय की।महायज्ञ में मुख्य पुजारी के रुप में यज्ञ समिति के अध्यक्ष कैलाश साव ,सचिव पूर्व पंसस प्रतिनिधि राजेश रजक, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम,वकील राणा,रामदुलार साव, धनेश्वर तुरी, तापेश्वर साव,दशरथ साव, चेतलाल रजक ,फागुन साव अपने पत्नी संग शामिल हैं।
मुख्य रूप से यज्ञाचार्य आचार्य जयनन्दन पंडित, ऋषिराज वेद व्यास मिश्रा, बद्रीनाथ नाथ पाण्डेय शास्त्री, उपाचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री वाराणसी,राधिका प्रसाद पाण्डेय आचार्य प्रयागराज, शास्त्री शिवराम पाण्डेय विंध्याचल मिर्जापुर, शास्त्री घनश्याम पाण्डेय विन्ध्याचल मिर्जापुर ,मंटू मिश्रा,अर्जुन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा,दीपक तिवारी आचार्य वाराणसी, हरिशंकर शास्त्री वाराणसी शामिल है।
महायज्ञ में बालेश्वर साव, बृजेश सिंह, हरीशचंद्र गुप्ता, लालदेव साव, द्वारिका भारती, अनुज सिंह ,रामविलास साव, तारकेश्वर साव, शुद्धलाल साव, सिकंदर साव, लखन साव, बंगाली ठाकुर ,रंजीत साहू, बलदेव राणा, केदार साव के अलावा जुगरा गांव के तमाम प्रबुद्ध लोग महायज्ञ मे अपनी सराहनीय योगदान दे रहे हैं।





