प्रतिनिधि,चतरा।सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में बीते दिनों एक महिला की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया था।इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है।





थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि इस कांड में पत्नी का हत्यारा उसका पति ही निकला। उन्होंने बताया कि गैर मर्द के साथ उसके पत्नी का नाजायज संबंध था। इसी शक में आरोपी पति ने पत्नी को घर में ही पीट पीटकर कर हत्या कर दिया था और साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से आरुदना के जंगल में फेंक दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी चरकू बस पकड़कर बाहर भागने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चरकू भुइयां को न्यू पेट्रोल पंप स्थित एक यात्री बस से धर दबोचा।





पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारा पति चरकू भुइयां ने बताया कि हत्या के बाद वह शव को अपने कंधे पर लादकर जंगल में ले जाकर फेंक दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने जिस डंडे से पत्नी की हत्या की थी उस खून लगे डंडे को भी बरामद कर लिया है। अभियान में एसडीपीओ अविनाश कुमार, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज पाल के अलावा सदर थाना के पुलिस बल जवान शामिल थे।