प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा। थाना क्षेत्र के नोनगांव नदी से बालू उठाव किया जा रहा था,जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जप्ब्त होने की सूचना से प्रखंड क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों में उथल-पुथल मच गई है। विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।





गुप्त सूचना के आधार पर बालू लदे ट्रैक्टर को पत्थलगड़ा पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद रविदास के नेतृत्व में छापामारी कर ट्रैक्टर को जब्त कर पत्थलगड़ा थाना लाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नोनगांव निवासी सौरभ कुमार का है।





पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और अवर निरीक्षक अरविंद रविदास ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर थाना में मामला दर्ज किया गया है जो अग्रसर कार्रवाई के लिए उचला अधिकारी के पास प्रतिवेदन भेजा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।